Sunday, November 1, 2009

सिमडेगा उपाध्यक्ष ने किया छठ घाट का निरीक्षण


सिमडेगा। छठ पर्व को लेकर नगर पंचायत द्वारा जिला मुख्यालय स्थित छठ तालाब का साफ-सफाई कराया जा रहा है। बुधवार को नगर पंचायत उपाध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल ने तालाब का निरीक्षण कर साफ सफाई का जायजा लिया। उन्होंने नपं कर्मियों को निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं के सुविधा का खास ख्याल रखा जाए। उन्होंने तालाब सहित आसपास के जगहों को सही तरीके से साफ करने को कहा। दर्जन भर मजदूरों द्वारा किये जा रहे सफाई कार्य से उपाध्यक्ष संतुष्ट दिखे। श्री अग्रवाल ने कर्मियों को निर्देश दिया कि पर्व को लेकर विद्युत प्रकाश की पूर्ण व्यवस्था की जाए।

खंडवा बाबा रामरेखा पहुंचे, भक्तों को दिया आशीर्वाद

Oct 23, 2009
सिमडेगा। महामंडलेश्वर स्वामी विवेकानंद पुरी खंडवा बाबा ने गुरुवार को रामरेखा धाम में पूजा अर्चना की। खंडवा से आए स्वामी जी ने गुरुवार की प्रात: रामरेखा धाम में जा भगवान की पूजा अर्चना की। रामरेखा में पूजन के बाद स्वामी जी ने कुलुकेरा स्थित रामजानकी मंदिर में पूजा अर्चना की। कुलुकेरा में श्रद्धालुओं को उपदेश देते हुए स्वामी जी ने कहा कि रामरेखा बाबा साक्षात भगवान का रूप थे। जो व्यक्ति उनके जीवन का अनुकरण करेगा उसे किसी शास्त्र के अध्ययन की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि बाबा ने इस क्षेत्र में जो संस्कार दिये हैं उसे नहीं भुलाया जा सकता है। उन्होंने लोगों से अपने संस्कृति एवं धर्म की रक्षा का आग्रह किया। इससे पूर्व स्वामी जी का स्वागत पारंपरिक तरीके से गाजे-बाजे के साथ धूमधाम के साथ किया गया। कुलुकेरा स्थित मंदिर में सेवा देने वाले व्यक्ति एवं पुजारियों को स्वामी जी ने चादर दे सम्मानित किया।

भक्तों ने भगवान सूर्य को अ‌र्घ्य दिया ( chaat puja )

Oct 25, 2009
सिमडेगा। आस्था, पवित्रता व शुचिता के महान पर्व छठ के अवसर पर जिले भर के छठ घाटों पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। जिला मुख्यालय के करीब स्थित शंख नदी छठ घाट पर सबसे ज्यादा छठ व्रती पहुंचे और भगवान सूर्य को अ‌र्घ्य दिया। यहां नदी तट पर चारों ओर फैले हजारों श्रद्धालु आस्था का विहंगम दृश्य प्रस्तुत कर रहे थे। छठ तालाब एवं प्रिंस चौक स्थित नवज्योति पूजा पंडाल में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने छठी मइया का पूजन किया।

डायन का आरोप लगा विधवा की हत्या


Oct 21, 2009
सिमडेगा। सदर थाना क्षेत्र के तामड़ा कुम्हारटोली गांव में डायन बिसाही का आरोप लगा एक विधवा की नृशंस हत्या अज्ञात हत्यारों ने कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गांव की रुकमनी देवी (60) रविवार की शाम 7 बजे घर से गांव में ही रहने वाली अपनी बहन के यहां जाने के लिये निकली थी। इसी बीच अज्ञात लोगों ने उसकी हत्या कान में लोहे की रड घुसाकर कर दी तथा शव को गांव में स्थित नहर के निकट फेंक दिया। इधर सोमवार की प्रात: महिला का शव ग्रामीणों ने देखा। इसकी जानकारी सदर पुलिस को दी गयी। पुलिस घटनास्थल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में कर अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। जहां चिकित्सकों ने शव का अंत्यपरीक्षण कर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। एसडीपीओ वरूण कुमार ने कहा कि महिला की हत्या डायन के आरोप में की गयी है तथा एक-दो दिनों में हत्यारों का पता लगा लिया जाएगा। पुलिस अज्ञात हत्यारों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करके अनुसंधान कर रही है।

सिमडेगा में हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी दीपावली


सिमडेगा। जिले भर में दीपों का पर्व धूमधाम से मनाया गया। जिला मुख्यालय में श्रद्धालुओं ने अपने घरों व प्रतिष्ठानों को दीपों, फूल मालाओं व विद्युत झालरों से सजाया था। शहर में हर ओर हो रही आतिशबाजी से आसमान चकाचौंध था तथा पटाखों की धमक सुनाई पड़ रही थी। इस अवसर पर लोगों ने अपने घरों व प्रतिष्ठानों में पूजन किया एवं महालक्ष्मी व श्रीगणेश भगवान से सुख शांति व समृद्धि की कामना की। शहर के हरिपुर, ढेबरग्राम व झुग्गी झोपड़ी इलाकों में भी गरीबों ने अपनी सामर्थ के अनुसार दीपावली मनायी। शहर के मुख्य पथ पर दोनों ओर लोगों ने अपनी दुकानों को आम के पत्तों, केले के स्तंभों व गेंदा फूल की लडि़यों से सुंदर ढंग से सजाया था। लोगों ने दुकान के सामने लकड़ी व पाइप से स्टैंड बनाकर दीपक सजाए थे। दीपों की रोशनी में पूरा शहर जगमगा रहा था। लोगों ने अपने घरों में पूजन का कार्य करने के बाद एक दूसरे के यहां जाकर दीपावली की बधाइयां दी तथा बड़ों से आशीर्वाद लिया। हिन्दू समुदाय के साथ-साथ अन्य संप्रदाय के लोग भी दीपावली की खुशियां मनाते देखे गये।

रामरेखा मेले की तैयारी के लिये प्रशासन ने की बैठक

Oct 20,2009
सिमडेगा। सोमवार को समाहरणालय में एक बैठक का आयोजन करके रामरेखा मेले की तैयारी के बारे प्रशासन ने रामरेखा धाम समिति के साथ विचार विमर्श किया। उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई बैठक में धाम समिति के उपाध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल एवं सचिव अमरनाथ बामलिया ने इस बात को प्रमुखता से उठाया कि बैठक में लिये गये निर्णयों का कार्यान्वयन विभागीय अधिकारी मेले के दौरान नहीं करते हैं। इसपर उपायुक्त ने मेले के दौरान प्रशासन से हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। चर्चा के बाद निर्णय हुआ कि पेयजल एवं स्वच्छता विभाग मेले में पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करेगा तथा प्रखंड प्रशासन मेले तक का पहुंच पथ दुरुस्त करेगा। गुमला व छत्तीसगढ़ की ओर से धाम तक पहुंचने वाली सड़कों को दुरुस्त करने के लिये उक्त दोनों स्थानों के प्रशासन को पत्र लिखने के अलावा मेले के दौरान क्षेत्र में शराबबंदी कराने का निर्णय लिया गया।

Thursday, October 1, 2009

Gandhi Jayanti


Gandhi Jayanti is a national holiday celebrated in India to mark the occasion of the birthday of Mahatma Gandhi, the "Father of the Nation"...Mohandas Karamchand Gandhi (2 October 1869 – 30 January 1948) was the pre-eminent political and spiritual leader of India during the Indian independence movement.Gandhi Jayanti celebrated on October 2, every year. It is one of the three official declared National Holidays of India and is observed in all its states and union territories. The United Nations General Assembly announced on 15 June 2007 that it adopted a resolution which declared that October 2 will be celebrated as the International Day of Non-Violence.

Wednesday, September 30, 2009

सौहार्द और उल्लास के साथ मना दशहरा

Sep 30, 2009

सिमडेगा। जिले भर में दुर्गा पूजा व दशहरा का पर्व शांति सौहार्द और उल्लास के साथ मनाया गया। मुख्यालय में सजे सात पूजा पंडालों तथा गरजा पंडाल की प्रतिमाएं सोमवार की शाम ट्रकों पर सजाकर मुख्य पथ पर लायी गयी तथा विसर्जन शोभायात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। उत्साही युवा नाचते गाते चल रहे थे। विसर्जन शोभायात्रा के आगे-आगे दुर्गा पूजा समन्वय समिति के अध्यक्ष, सचिव व अन्य पदाधिकारी अपने विशेष वेशभूषा व गुलाबी पगड़ी में सजे लोगों के आकर्षण का केन्द्र थे। अब्दुल मन्नान उर्फ बारूद वाले बाबा ने अपने परिवार के द्वारा दशकों से चलायी जा रही सौहार्द की गौरवशाली परम्परा को आगे बढ़ाते हुए अपने प्रतिष्ठान के बाहर निकलकर मां दुर्गे की शोभायात्रा का स्वागत किया। उन्होंने माता के स्वागत में फुलझड़ी व रोशनी से मार्ग को चकाचौंध कर दिया। पूरे शहर की परिक्रमा करने के बाद मध्य रात्रि में बड़ा तालाब में मां दुर्गे व अन्य देवी देवताओं की प्रतिमाएं वैदिक मंत्रोच्चार व जयजयकार के बीच विसर्जित कर दी गयी। विसर्जन जुलूस के दौरान पुलिस निरीक्षक सतनजीव झा के नेतृत्व में पुलिस बल साथ चल रहा था। सुरक्षा के मद्देनजर शहर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात था तथा दुर्घटना से बचाव के लिये बिजली आपूर्ति काटकर रखी गयी थी। दुर्गा पूजा के दौरान नवयुवक संघ उपर बाजार तथा प्रिंस चौक में जागरण सहित कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। लोगों ने रामजानकी मंदिर में लगाये गये कैंटीन का भी जमकर मजा लिया।

Sunday, September 27, 2009

Durga Puja " Dashara "


For Bengalis, this is the biggest festival of the year. Today, the last day of the five-day event, is called “Bijoya Dashimi.” Mother Durga, who had come with her children (Saraswati, Lakshmi, Ganesh, and Kartik) to visit her parents, departs today. For five days her idols had been worshiped and today the idols will be given back to the earth from which they were made.

The origins of this festival are varied. Here’s one. The story goes that there was this guy called Mahishashur who because of his great devotion to Shiva, was granted a boon by Shiva that he could never be killed by any man or god. Shiva does crazy stuff like that. So Mahishashur became a bit of a nuisance, tormenting the gods etc. So then the gods in desperation presented their case to the supreme three — Brahma, Vishnu, and Shiva. Yes Shiva, the same guy who gave Mahishashur the power in the first place, is part of the trinity. The three agreed that something had to be done. So the invoked Shakti. Shakti is the ultimate power that underlies the whole of creation. It is also the female principle; Shiva is the male principle. Thus came Goddess Durga the fierce incarnation or avatar of Shakti and she confronted Mahishashur and defeated him. Durga is also referred to as “Mahishashur-mardini,” the slayer of Mahishashur. In Bengali iconography, Durga is depicted with ten arms, each holding a specialized instrument, riding a lion and piercing the heart of the demon Mahishashur with her lance. It is the same old story of good defeating evil.
Happy Bijoy Dashimi to all visitors of this blog.

कमालं,!!!!!!!! सभी परीक्षाओं में एक समान अंक

Sep 27, 09

सिमडेगा।  कमाल की हैं जिले के सदर प्रखंड की डुमरटोली निवासी जुड़वां बहनें। 11 मार्च 1980 को जन्मीं प्रभा व किरण सुरीन में कई ऐसी समानताएं हैं, जो किसी को भी आश्चर्य में डाल दे। दोनों बहनों ने मैट्रिक से लेकर एमए तथा बीएड तक की सभी परीक्षाओं में न केवल एक समान डिवीजन हासिल किया, बल्कि समान अंक भी अर्जित किए हैं। दोनों की हिंदी व अंग्रेजी की टाइपिंग स्पीड भी एक समान है।
गिदियोन सुरीन की पुत्री प्रभा व किरण का जीवन में एक ही उद्देश्य भी है, शिक्षिका बनकर समाज में ज्ञान का प्रकाश फैलाना। हालांकि रांची विश्वविद्यालय से 2007 में ही डिस्टिंक्शन के साथ बीएड करने वाली दोनों युवतियों को अब तक नौकरी नहीं मिली है।
दोनों बहनों के मैट्रिक से बीएड तक के परीक्षा परिणामों की कितनी समानता है, यह शैक्षणिक रिकार्ड देखते ही स्प्ष्ट हो जाता है। दोनों ने मैट्रिक की परीक्षा 1995 में पास की। दोनों को 51 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय श्रेणी मिला। इंटर की परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुई और दोनों को 60 प्रतिशत अंक मिले। 62-62 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक परीक्षा पास कीं। एमए में मामूली सा अंतर दिखा। प्रभा को जहां 59.44 प्रतिशत अंक मिले, वहीं किरण को मिला 57 प्रतिशत। दूसरी ओर, बीएड की परीक्षा में समान अंक मिले, 80-80 प्रतिशत। स्टेनोग्राफी में भी दोनों बहनों की स्पीड समान है, अंग्रेजी में 120 व हिंदी में 100 शब्द प्रति मिनट। दोनों बहनों का टाइपिंग स्पीड हिंदी में 40 व अंग्रेजी में 45 शब्द प्रति मिनट है।

Tuesday, September 22, 2009

एक माह रोजा रखने का सुंदर इनाम है ईद : मौलाना



Sep 22 09

सिमडेगा। जिला मुख्यालय एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में ईद-उल-फित्र का पर्व आपसी सौहार्द एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर लोगों ने ईदगाह व रजा मस्जिद में ईद की दो रकअत नमाज अदा की। पर्व को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा गया। सुबह से ही मुस्लिम बहुल इलाकों में खास गहमा-गहमी देखी गयी। बच्चे-बूढ़े व युवा वर्ग के पुरुष नये वस्त्र पहनकर नमाज अदा करने ईदगाह पहुंचे। इस मौके पर ईदगाह में अपने तकरीर में मौलाना अशरफ ने कहा कि ईद खुशी व मुसर्रत का पैगाम लाया है। ईद शुकराने का दिन है तथा यह रमजान का बदला है। मुसलमान एक महीने तक रोजा रखते हैं। ईद के दिन उसका ईनाम मिलता है। मौलाना अशरफ ने कहा कि जब ईद उल फित्र का त्योहार आता है तो फरिश्ते तमाम रास्तों पर खड़े हो जाते हैं और कहते हैं ऐ मुसलमानों अपने रब की तरफ चलो वह बड़ा करम करने वाला है। उन्होंने कहा कि ईद मशावत बराबरी का नाम है ताकि इंसान सबक ले कि जब खुदा गरीबों को हमसे अलग देखना नहीं चाहता तो हम किस बिना पर गरीबों के साथ भेदभाव करते हैं। मौलाना ने कहा कि ईद एक ऐसा त्योहार है जो दुश्मन को दोस्त बना देता है और दुश्मन से सारे गिले शिकवा खत्म करके सब गले मिलकर आपसी भेदभाव को दूर करते हैं। मौलाना अशरफ ने कहा कि अल्लाह तआला इरशाद फरमाता है कि अगर जमीन पर ताकत हासिल करके नमाज कायम करोगे, जकआत दोगे और नेकियां फरमाओगे तब मैं तुम्हारा मददगार हूंगा। रजा मस्जिद में मौलाना रौशनुल कादरी ने कहा कि ईद के दिन रोजा रखना हराम है। ईद अल्लाह की सुकराने का खास नेमअत का दिन है। इस दिन बंदे पर खुदा का खास ईनाम होता है। उन्होंने कहा कि इस रोज जन्नत के दरवाजे खोल दिये जाते हैं। नेकी के फरिश्ते दुनिया के चारों ओर फैल जाते हैं। इधर नमाज अदा करने के बाद पेश ए इमाम द्वारा खुदबा पढ़ा गया। इसके बाद लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाईयां दी।

Sunday, September 20, 2009

प्रगति के संकल्प के साथ मनी महाराज अग्रसेन की जयंती


Sep 19
सिमडेगा। अग्रवाल समाज के प्रवर्तक महाराज अग्रसेन की जयंती यहां धूमधाम से मनायी गयी। जयंती के मौके पर अग्रवाल समाज के सदस्य एक पखवाड़े से विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग ले रहे थे तथा शनिवार को दिनभर कई कार्यक्रमों के आयोजन के साथ-साथ महाराज अग्रसेन की पूजा अर्चना की गयी। अग्रवाल समाज के लोगों ने समय के साथ जरूरी बदलाव एवं प्रगति का संकल्प लेते हुए उत्साहपूर्वक जयंती मनाया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में एसडीपीओ वरूण कुमार उपस्थित थे। अपने संबोधन में श्री कुमार ने कहा कि अपने समाज के जन्मदाता की जयंती के अवसर पर समाज को आगे बढ़ाने एवं बुराईयों को मिटाने का प्रयास सराहनीय है। उन्होंने कहा कि समाजसेवा एवं अन्य परोपकारी कार्यो में अग्रवाल बंधुओं का योगदान सदियों से रहा है। बदलते समय के साथ इस समाज के लोग भी तेजी से अपना विकास कर रहे हैं, यह अच्छी बात है। उन्होंने कहा कि समाज के सभी क्षेत्रों में अग्रवाल युवक-युवतियां अपना योगदान दे रहे हैं। इससे पूर्व जयंती समारोह में अग्रवाल युवाओं ने अग्रवाल समाज में नारी सशक्तिकरण विषय पर अपने विचार रखे। सशक्तिकरण के लिये शिक्षा, उद्यमिता, जागरूकता एवं जजबा को जरूरी बताते हुए वक्ताओं ने कहा कि अग्रवाल समाज में महिलाएं तेजी से सशक्त होकर अपने पैरों पर खड़ा हो रही हैं। कार्यक्रम में नगर पंचायत के उपाध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

Wednesday, September 16, 2009

स्वाईन फ्लू से निपटने के लिये प्रशासन ने कसी कमर

Sep 14, 2009

सिमडेगा स्वाईन फ्लू को ले एक बैठक का आयोजन सोमवार को उपायुक्त के आवासीय कार्यालय कक्ष में हुई। उपायुक्त अबु बकर सिद्दीक की अध्यक्षता में आयोजित उक्त बैठक में स्वाईन फ्लू से निपटने के लिये आवश्यक तैयारी करने पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में उपस्थित सिविल सर्जन डा. रामेश्वर महतो ने बताया कि जिले में अबतक स्वाईन फ्लू का कोई मरीज नहीं मिला है तथा इससे निपटने के लिये उनके पास समुचित दवाएं उपलब्ध है। साथ ही उन्होंने बताया कि स्वाईन फ्लू जांच के लिये राज्य द्वारा दो कीट जिले को उपलब्ध कराया गया है। बैठक में उपायुक्त श्री सिद्दीक ने सिविल सर्जन को निर्देश दिया कि इससे बचाव के लिये जिले में जागरूकता अभियान चलाया जाए तथा इसे लेकर 16 सितंबर को जिले के सभी स्कूलों के प्रधानाध्यापक एवं 19 सितंबर को प्रशासनिक अधिकारियों के लिये कार्यशाला का आयोजन करने का निर्णय बैठक में लिया गया। उपायुक्त ने प्रखंड स्तर पर भी अधिकारियों को जागरूक करने का निर्देश दिया।

Friday, September 4, 2009

Celebrate Teacher's Day with chiku .....

Teacher's Day in India is celebrated on September 5, every year. Indian Teachers Day is dedicated to Dr. Sarvepalli Radhakrishnan, who was a staunch believer of education and was one of the greatest scholars and teachers of all times, apart from being the President of India. As a tribute to this great teacher, his birthday is observed as Teachers Day in India. This is not a holiday but is known for celebrations across the country. It marks the birth anniversay of former Indian president and teacher Dr. Sarvapalli Radhakrishnan. During his tenure as a president, he was approached by his students and friends and was asked to celebrate 5th September, his birthday. He rather told them to observe this day as the Teacher's Day. From  then onwards, this day is celebrated as the Teacher's Day.




Thursday, September 3, 2009

Union Bank Of India : Now in Simdega


सिमडेगा ... Aug 24 सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित बीरु काम्पलेक्स में यूनियन बैंक का उद्घाटन करने के बाद लोगों को संबोधित करते हुए उपायुक्त अबु बकर सिद्दीक ने कहा कि बैंक की नई शाखा खुलना जिले के लिए हर्ष की बात है। डीसी ने कहा कि यूनियन बैंक यहां की तरक्की में भागीदार बने तथा प्रखंड स्तर तक शाखा खोलकर ग्रामीणों को उत्कृष्ट बैंकिंग सुविधा प्रदान करे। सरकार प्रायोजित योजनाओं में साथ देने तथा अपने ग्राहकों के साथ परिवार के सदस्य जैसा व्यवहार करने की अपील भी डीसी ने नए बैंक के अधिकारियों से की। इससे पूर्व उपायुक्त श्री सिद्दिक ने फीता काट व दीप जलाकर बैंक का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में बैंक के मुख्य प्रबंधक एन सी प्रधान ने अपने संबोधन में कहा कि उनका बैंक जनता को आधुनिक बैंकिंग की सुविधा देने को तैयार है। श्री प्रधान ने कहा कि यूनियन बैंक में ई-बैंकिंग की सुविधा के जरिए ग्राहक घर बैठे कंप्यूटर के माध्यम से कई तरह के लेन-देन कर सकेंगे। मोबाइल के जरिए पांच हजार रुपये तक का ट्रांसर्फमर की सुविधा के अलावा डोर स्टेप मनी रिसिप्ट की सुविधा से घर बैठे राशि बैंक में जमा करने का लाभ भी बिना शुल्क यूनियन बैंक देगा। सरकार प्रायोजित महत्वाकांक्षी योजनाओं में भरपूर साथ देने तथा व्यापारियों को हर संभव ऋण सुविधा की घोषणा भी मुख्य प्रबंधक ने की। कार्यक्रम में उपविकास आयुक्त सीपी बाखला ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उद्घाटन में बैंक के वरीय प्रबंधक बी के थिथियो,सहायक प्रबंधक अजित कुमार,रंजन प्रियदर्शन तथा डीएन नंदा ने अपने विचार रखे। इससे पूर्व स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए शाखा प्रबंधक वीपी कुजूर ने ग्राहकों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का भरोसा दिलाया। सूबे में बैंक की 55वीं शाखा के इस उद्घाटन समारोह में नगर पंचायत उपाध्यक्ष ओम प्रकाश अग्रवाल, पटैत पदम राज सिंह देव,विश्वंभर चौधरी, जगदीश चांदीवाला सहित कई गण्यमान्य लोग उपस्थित थे।

Wednesday, September 2, 2009

view my photos for simdega

hello simdega washiyon ...... i m chiku ...... view my photos ....

http://picasaweb.google.co.in/chiku.baba/ChikuSimdega#

for sms in ur mobile ... hi

http://labs.google.co.in/smschannels/subscribe/LoveA_ChikuSimdega

Monday, August 31, 2009

chiku simdega

chiku Love"A" ................ Simdega