Sunday, November 14, 2010

simdega : भगवान भास्कर की निकली शोभा यात्रा

सिमडेगा: प्रिंस चौक पर स्थापित भगवान भास्कर की शोभा यात्रा रविवार को निकाली गयी। शोभा यात्रा प्रिंस चौक से महावीर चौक होते केलाघाघ गई जहां डैम में मूर्ति का विसर्जन किया गया। गाजे-बाजे के साथ शोभा यात्रा में शहर के लोग शामिल हुए। भगवान सूर्य की प्रतिमा वाहन पर सजायी गयी थी, वहीं आयोजक समिति द्वारा लोगों को प्रसाद भी बांटे जा रहे थे। शोभा यात्रा में मुख्य रूप से राजू प्रसाद, श्रीराम पूरी, दीपक पूरी, आशीष शास्त्री, अनुप प्रसाद, ओमप्रकाश अग्रवाल, छोटु, विकास, कृष्णा, रंजीत कुमार आदि लोग शामिल थे।

No comments:

Post a Comment