Tuesday, November 10, 2009

Simdega : श्याम प्रभु का भव्य दरबार सजा


सिमडेगा। शहर स्थित आनंद भवन में सोमवार को 30वां श्याम महोत्सव शुरू हुआ। भवन में श्याम प्रभु का भव्य दरबार सजाया गया और अखंड ज्योत जलायी गयी। श्याम बाबा के अलौकिक श्रृंगार एवं मनमोहक झांकी के दर्शन तथा सवामनी प्रसाद पाने को श्रद्धालु उमड़ पड़े। पूजन में यजमान के रूप में अशोक जैन सपत्नीक बैठे। पंडित वासुदेव गौतम ने मंत्रोच्चार के बीच श्याम प्रभु का पूजन कराया। श्याम बाबा के दरबार में रांची से विशेष रूप से लाये गये खाटू वाले श्याम बाबा के शीश को स्थापित किया गया है। भक्तों ने बाबा के शीश का पूजन किया। पूजन में मंडल के पूर्व अध्यक्ष सह नगर पंचायत उपाध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल भी उपस्थित थे। इससे पूर्व सुबह 9 बजे श्रद्धालु महिला पुरुषों ने निशान शोभायात्रा भी निकाली। श्रद्धालु श्याम बाबा के भजन गाते चल रहे थे। रात्रि में भजन संध्या सह जागरण कार्यक्रम शुरू हुआ। भजन संध्या में बिकानेर से प्रख्यात भजन गायक प्रवेश शर्मा, कोलकाता के मंटू कुलेसिया, गणेश चौरसिया एवं भटली के अरूण सिन्हा व बेबी रानी आदि भजन गायक शामिल थे।

No comments:

Post a Comment