Friday, December 4, 2009

Simdega ( Rahul Gandhi ): राहुल से मिलकर गदगद हुए जिले के कांग्रेसी


सिमडेगा। राहुल गांधी के आगमन पर जिले के कांग्रेसियों में उत्साह चरम पर था। करीब दर्जन भर कांग्रेसजन खुद को भाग्यशाली मान रहे थे क्योंकि इन्हें राहुल से मिलने व बातें करने का मौका मिला था। जैसे ही राहुल मंच के करीब पहुंचे पूर्व विधायक थियोडोर किड़ो, पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल, लता तिर्की, पूर्व सांसद प्रतिनिधि विक्सल कोनगाड़ी, कार्यकारी जिलाध्यक्ष जोनसन मिंज, सदर प्रखंड पार्टी अध्यक्ष रामनारायण सिंह रोहिल्ला, मजदूर नेता राजेश सिंह, युवा जिलाध्यक्ष अनूप केशरी, युवा प्रभारी संतोष सिंह, प्रखंड अध्यक्ष मनोज साय, नगर अध्यक्ष मनमोहन लाल, प्रवक्ता प्रदीप केशरी, महामंत्री सुधीर प्रसाद, सेवादल प्रमुख कुदुस, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष हर्ष बारला, महाराष्ट्र से आये गणेश गणपत नारमोलकर, महामंत्री डीडी सिंह आदि ने गुलदसता देकर राहुल गांधी का स्वागत किया और उनसे हाथ मिलाया। सभा को सफल बनाने में कांग्रेस कार्यकर्ता एजाज अहमद, शशि गुडि़या, लखन गुप्ता, रंधीर रंजन, विशाल तिर्की, जेमी मिंज, मनोज जायसवाल, धनंजय केशरी, दीप्तिमान तिर्की, वरदान लकड़ा, मेरी टोपनो, शिव प्रसाद, हीरा, नन्हूं मियां,कल्लू मियां, मन्नान खान, जैकी खान, संजय सिंह सहित कई लोग शामिल थे।

No comments:

Post a Comment